
Adityapur : आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर-18 के आजाद मैदान में आदिवासी कल्याण समिति कुलुप्तंगा द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्साह और खेल भावना के माहौल में हुआ।
प्रतियोगिता में क्षेत्र की 32 चुनिंदा टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे मैदान में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के अध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह शामिल हुए।
आयोजन समिति एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि कोल्हान की धरती खेल प्रतिभाओं से भरी हुई है और यहां के युवाओं में अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी भविष्य में राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।
साथ ही उन्होंने आजाद मैदान के सर्वांगीण विकास और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। टूर्नामेंट के विजेता को 70 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 50 हजार रुपये एवं ट्रॉफी तथा तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 25-25 हजार रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद वेदना गोप, पार्षद संगीता सामड, बैजंती बारी, पूर्व पार्षद नायकी हेम्ब्रम, प्रदीप मुखी और सिमरन मेहरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू सरदार, उपाध्यक्ष बोंज गोप, सचिव आलोक कैवर्त, सह-सचिव महादेव महतो, मुख्य संरक्षक लाल बाबू सरदार, संरक्षक उमेश महतो, सलाहकार बिरजुपति तथा कोषाध्यक्ष दिनेश महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ ही सक्रिय सदस्य बबलू सरदार, प्रकाश सरदार, रुशु सरदार, चापू सरदार और सुदाम सरदार सहित सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
