
सरायकेला- बिहार के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित 37वीं ईस्ट-जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सरायकेला खरसावां जिले के होनहार एथलीट प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं।
झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रिंस ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रिंस कुमार ने प्रतियोगिता के दौरान 400 मीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) जीता। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मिडले रिले रेस में भी बेहतरीन दौड़ लगाते हुए दूसरा पदक हासिल किया।
इन दोहरे पदकों के साथ उन्होंने न केवल अपने जिले, बल्कि पूरे झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा किया है।जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता पाटलिपुत्र स्टेडियम में 22 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है।
प्रिंस कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों और खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। पदक विजेता खिलाड़ी को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।
जिला उपायुक्त एवं जिला खेल पदाधिकारी।एसोसिएशन के पदाधिकारी: जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष लक्ष्मण महतो, गणेश चन्द्र महतो, नित्यानंद महतो।अन्य सदस्य: कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, संयुक्त सचिव करमु मंडल, लखन महतो, विष्णु उरांव, कोमल नायक एवं समस्त खेल प्रेमी ने ढेर सारी बधाईयां दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

