• Sun. Nov 22nd, 2026

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव श्रीकान्त पासवान का जमशेदपुर में भव्य स्वागत,प्रदेश सचिव मनोज पासवान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 22, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मजदूर प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव श्रीकान्त पासवान रविवार को निजी पारिवारिक कार्य से धनबाद से जमशेदपुर पहुंचे।
इस दौरान साकची में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव श्री मनोज पासवान के नेतृत्व में उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष रवि चौरसिया सहित पूर्वी सिंहभूम जिले के पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रीकान्त पासवान स्वर्गीय रामविलास पासवान के पुराने सहयोगियों में रहे हैं।जमशेदपुर आगमन के दौरान वे अपने छोटे भाई एवं टेल्को थाना प्रभारी श्री सुरेश प्रसाद से मिलने पहुंचे थे।
उनके आगमन की जानकारी मिलने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साकची में उनका स्वागत किया। इस अवसर पर श्रीकान्त पासवान ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के हृदय में मजदूरों के प्रति विशेष स्थान है।
मजदूरों से जुड़े किसी भी विषय को वे गंभीरता से लेते हैं और उनके हितों को प्राथमिकता देते हैं। पार्टी के मजदूर प्रकोष्ठ पर भी उनका विशेष ध्यान रहता है।
उन्होंने प्रदेश सचिव मनोज पासवान के पारिवारिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके दादा स्वर्गीय राम विनय पासवान दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव एवं संस्थापक सदस्य रहे थे और उनके वरिष्ठ साथी थे। अब उनके पौत्र मनोज पासवान पार्टी में तीसरी पीढ़ी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे कोल्हान में संगठन की मजबूती और पार्टी के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं।
श्रीकान्त पासवान ने कहा कि मनोज पासवान को प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के पार्टी नेताओं का स्नेह और सम्मान प्राप्त है। यहां तक कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी उन्हें विशेष सम्मान और स्नेह देते हैं। इस दौरान पार्टी संगठन की मजबूती और मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed