• Sun. Mar 1st, 2026

कपाली में अपराधियों का तांडव,घर बंधक बनाकर उड़ाए लाखों रुपए के समान, पुलिस की नाकामयाबी दिखी, स्थानीय निवासियों में पुलिस के प्रति आक्रोश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 16, 2025

कपाली के गौसनगर शाही कॉलोनी रोड नंबर-9 में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है। रात करीब 3 बजे चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार चांडिल कीटाडीह उरुस में गया था, घर में सिर्फ अख्तर अली थे जो सो रहे थे।

अख्तर अली के मुताबिक, रात 1 बजे के बाद उन्हें हल्की आवाजें सुनाई दीं, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया। जब आवाजें बढ़ीं तो वे बाहर निकले, तभी चोरों ने उन्हें पकड़ लिया, रस्सी से बांधा और चाकू की धमकी देकर गहने और कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।

सुबह अख्तर अली ने खुद को मुक्त किया और परिवार को सूचना दी। घर का सामान बिखरा था, अलमारी से करीब 50 हजार रुपये के गहने और अन्य सामान गायब हैं। परिवार को एक परिचित युवक पर शक है, जो घटना से पहले चार बार घर का ताला तोड़ने की कोशिश कर चुका था।

इस घटना ने इलाके के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश पैदा कर दिया है। स्थानीय निवासी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि कपाली थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है और पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने में असफल है।

पुलिस को सूचना दे दी गई है और जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *