• Sat. Apr 25th, 2026

प्रशिक्षु लोकेश बारंगे द्वार ने बिरहोर टोला में 60 कंबल किया वितरण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 4, 2025
crescent ad

 

दारु प्रखंड में कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित किया है। इसी को देखते हुए । सहायक समाहर्ता -सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी दारू लोकेश बारंगे द्वार भा0प्र0से0 द्वारा प्रखंड दारू अंतर्गत ग्राम पंचायत इरगा के बिरहोर टोला बड़वार में बिरहोर परिवारों को ठंड से बचाव के लिए कुल 60 कंबल का वितरण किया गया। लोकेश बारंगे द्वार ने बतलाया कि ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। जिसके कारण गरीब, असहाय लोग इस शीत लहरी में गर्म कपड़े नहीं खरीद पाते हैं। जिसके कारण ठंड में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए। कंबल वितरण किया गया है। और जहां तक सहयोग होगा वहां तक सहयोग करने का प्रयास करेंगे। और इसके लिए हम हमेशा तात्पर्य है। वितरण के दौरान उपसमाहर्ता हारुन रशीद ने बतलाया कि दारू प्रखंड में चल रही भीषण शीतलहरी के कारण जन जीवन पर असर पड़ रहा है। बढ़ती ठंड से सड़क झोपड़ी में अपने जिंदगी गुजर बसर करने वाले लोगों के इस समय काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के दृष्टिगत आज ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया । इस पहल का उद्देश्य समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्ग को ठंड से बचाने के लिए सहायता प्रदान करना है। ठंड के बाबत आमलोगों से सावधानियां बरतने की अपील किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सहायक समाहर्ता -सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी दारू लोकेश बारंगे द्वार , उपसमाहर्ता मोहम्मद हारुन रशीद, मुखिया अनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि महावीर यादव, पंचायत सचिव अनिल कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी रविंद्र कुमार, प्रखंड नाजिर विजय कुमार, प्रखंड समन्वयक पीएमएवाईजी रिंकू रविदास एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *