
गम्हरिया। सिंहभूम सांसद जोबा माझी ने शनिवार को गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की विस्तृत जानकारी ली।
बैठक में आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था, अबुआ आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
सांसद ने कहा कि फुटपाथी दुकानदारों के पुनर्वास को लेकर प्रशासन गंभीर है और इसके लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में बहुमंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की दिशा में भी पहल की जाएगी, ताकि छोटे व्यवसायियों को स्थायी और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा सके।
अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सांसद ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यवाही में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाएगा, लेकिन जिन लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है, उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से सांसद को अवगत कराया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
