• Tue. Apr 14th, 2026

झारखण्ड चेतना मंच ने बाबा साहब की जयंती पर बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 14, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर झारखण्ड चेतना मंच के तत्वावधान में मंगलवार को आदित्यपुर रेलवे शिव मंदिर के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने की। इस अवसर पर बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने समाज में समानता और समरसता स्थापित करने के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया। वक्ताओं ने जोर देते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को शिक्षा का समान अवसर मिलना चाहिए तथा पूरे देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उनका मानना था कि इससे सामाजिक विषमताएं कम होंगी और समरस समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। कार्यक्रम में समाज वैज्ञानिक रबिन्द्र नाथ चौबे, समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा, अंबुज कुमार, भगलू सोरेन, मनोज सिंह एवं डॉ. पी.के. सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने एक स्वर में शिक्षा में समानता की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर समरेन्द्र नाथ तिवारी, लक्ष्मण राय, श्रीनिवास यादव, राहुल यादव, अरविंद कुमार, पप्पू, डॉ. मदीना, शिव शंकर यादव, शिवशंकर उपाध्याय, अनिल कुमार पांडे, योगेंद्र गोपाल झा, अधिवक्ता अनिल सिंह एवं संजीव दुबे समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुबोध शरण ने किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *