• Fri. May 15th, 2026

Saraikela : जनता की पुकार पर पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी गैस गोदाम

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 15, 2026
crescent ad

सरायकेला:  शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी गैस ग्राहकों के बुलावे पर पहुंचे गैस गोदाम। चिलचिलाती धूप पर खड़े ग्राहकों से समस्याएं सुनी।

सुनने के उपरांत उन्होंने कहा कि सरायकेला स्थित गैस गोदाम में को जो दृश्य देखने को मिला, उसने सरकारी दावों की हकीकत जनता के सामने ला दी। भीषण गर्मी में महिलाएं, बुजुर्ग, मजदूर और आम लोग घंटों लाइन में खड़े रहे। कई महिलाएं छोटे बच्चों को गोद में लेकर धूप में इंतजार करती रहीं। अव्यवस्थित वितरण और धीमी प्रक्रिया से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

व्यवस्था का निरीक्षण किया और राहत के लिए वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित करने पर जोर दिया।

मौके पर उन्होंने कहा, _“झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार हमेशा जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। इस समस्या के समाधान के लिए खाद्य आपूर्ति मंत्री, उपायुक्त और एसडीओ स्तर पर हस्तक्षेप कर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।”_
उनकी पहल के बाद गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने की दिशा में तत्काल कार्रवाई शुरू हुई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

श्री चौधरी ने कहा, _“विकसित राष्ट्र केवल भाषण, विज्ञापन और आयोजनों से नहीं बनते। संकट के समय आम लोगों को मिलने वाली सुविधाओं से सरकार की वास्तविक स्थिति तय होती है। चीन जैसे देश वर्षों पहले से ऊर्जा सुरक्षा और आपूर्ति व्यवस्था मजबूत कर चुके हैं, जबकि भारत में आज भी लोग गैस सिलेंडर और ईंधन के लिए घंटों लाइन में खड़े हैं।”_

उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड जीएसटी वसूली और विकास के दावों के बावजूद रेलवे में लंबी वेटिंग, महंगी शिक्षा-स्वास्थ्य, बेरोजगारी और महंगाई आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों का दायित्व मंच से भाषण देना नहीं, बल्कि कठिन समय में जनता के साथ खड़े रहना है।
श्री चौधरी ने गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाने की मांग की, ताकि भविष्य में लोगों को ऐसी परेशानी न झेलनी पड़ी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *