• Fri. May 15th, 2026

सरायकेला टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान, गम्हरिया में चला बुलडोजर, मचा हड़कंप ।

admin's avatar

Byadmin

May 15, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शुक्रवार से बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। उपायुक्त के निर्देश पर गम्हरिया क्षेत्र में सर्विस रोड के किनारे चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान से अवैध कब्जा कर कारोबार चला रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

 

पूर्व घोषित सूचना के आलोक में प्रशासनिक टीम के मौके पर पहुंचते ही कई दुकानदारों और कारोबारियों ने स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया, जबकि कई स्थानों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए। वर्षों से सड़क किनारे फैले अतिक्रमण पर अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।

 

*नोंक-झोंक, नहीं चली सिफारिश:*

अभियान के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हल्की नोंक-झोंक भी हुई। कई लोगों ने कार्रवाई रोकने के लिए अनुनय-विनय और दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे उनकी एक नहीं चली।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं को देखते हुए सर्विस रोड को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। सड़क सुरक्षा और यातायात सुगमता से कोई समझौता नहीं होगा।

 

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। गम्हरिया के बाद कांड्रा, आरआईटी मोड़ और आदित्यपुर में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। लोगों से अपील की गई है कि स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *