• Sun. Nov 29th, 2026

जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सौगात ,सीएम हेमंत सोरेन ने किया स्मार्ट एसएसपी कार्यालय और नए मानगो थाना भवन का ऑनलाइन उद्घाटन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 29, 2026
जमशेदपुर । लौहनगरी जमशेदपुर की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक की रफ्तार मिलने जा रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (JPHCL) के माध्यम से नवनिर्मित एसएसपी स्मार्ट कार्यालय भवन और मानगो थाना भवन का ऑनलाइन उद्घाटन किया।
सीएम हेमंत सोरेन का यह कदम न केवल पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाएगा, बल्कि आम लोगों के लिए पुलिस सेवाओं को अधिक सुलभ और तेज़ भी करेगा। नया एसएसपी स्मार्ट ऑफिस अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से लैस है। इससे पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता और आपसी समन्वय को नई मजबूती मिलेगी।
बेहतर जनसेवा के साथ आधुनिक पुलिसिंग की दिशा में कदम
मानगो के नए थाना भवन से पुलिसकर्मियों को काम करने के लिए अनुकूल माहौल मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मिल सकेंगी। यह पहल झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पड़ाव है, जिससे जवाबदेही और पारदर्शिता में और निखार आने की उम्मीद है।
इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त राजीव रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के साथ धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्नब मिश्रा, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), अन्य वरीय पुलिस अधिकारी, पुलिसकर्मी तथा संबंधित विभागों के कर्मी उपस्थित रहे। पूर्वी सिंहभूम पुलिस तकनीक-सक्षम, जवाबदेह और जनोन्मुखी व्यवस्था को और मजबूत करने के संकल्प के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *