
जमशेदपुर । ब्रह्माकुमारीज, जमशेदपुर द्वारा मानवता की सेवा एवं रक्तदान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार, 29 नवम्बर 2026 को यूनिवर्सल पीस पैलेस रिट्रीट सेंटर, मरीन ड्राइव, सोनारी, जमशेदपुर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिबिर प्रातः 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक चलेगा। यह शिविर ब्रह्माकुमारीज जमशेदपुर एवं ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल प्रभाग एवं समाज सेवा प्रभाग के द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष रक्तदान शिविर की विशेष धीम “पहले ज्ञान पान, पीछे रक्तदान” रखी गई है। इस अनूठी पहल के माध्यम से रक्तदान को केवल एक शारीरिक प्रक्रिया न मानकर उसे आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक चिंतन एवं मानव सेवा के भाव से
रक्तदान से पहले मिलेगा ज्ञान और राजयोग मेडिटेशन का अनुभव। इस शिविर की विशेषता यह होगी कि रक्तदान करने आने वाले सभी रक्तदाताओं को रक्तदान से पूर्व राजयोग मेडिटेशन एवं सकारात्मक चिंतन का अभ्यास कराया जाएगा। इसके माध्यम से उन्हें आत्मिक शांति, मानसिक सशक्तिकरण एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराने का प्रयास किया जाएगा।
ब्रह्माकुमारीज का मानना है कि मानव जीवन में शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब सेवा का कार्य सकारात्मक संकल्प और निःस्वार्थ भावना के साथ किया जाता है, तो उसका महत्व और भी बड़ जाता है।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं जरूरतमंद मरीजों की सेवा का संकल्पा इस रक्तदान शिविर का प्रमुख उद्देश्य बैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों सहित अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग देना तथा समाज में नियमित
रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
रक्तदान एक ऐसा महान मानवीय कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन की नई उम्मीद दे सकते
हैं। एक यूनिट रक्त किसी के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
शहरवासियों से सहभागिता की अपील- ब्रह्माकुमारीज की ओर से शहर के सभी सामाजिक संगठनों, युवा वर्ग, विभिन्न संस्थाओं एवं आम नागरिकों से इस पुनीत सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया है। रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक रक्तदाताओं को भाग लेने की अपील की गई है । वहीं ब्रह्मा कुमारीज के अंजू बहन ने बताया कि सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं हेल्मेट देकर सम्मानित किया जाएगा ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
