• Sat. May 16th, 2026

आदित्यपुर : जान से मारने की धमकी मिलने पर युवक पहुंचा थाना, मानसिक टॉर्चर व रंगदारी मांगने के लगाए गंभीर आरोप

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 23, 2025
crescent ad

आदित्यपुर: प्रॉपर्टी डीलिंग के मामले में एक युवक से रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। युवक का नाम नितेश कुमार सिंह ऊर्फ चुलबुल है जो कि कल्पनापुरी का निवासी है।
पुलिस को दिए आवेदन में नितेश सिंह ने आरआईटी थाना क्षेत्र के रघुनाथ राय उर्फ झमालु पर जान से मारने और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि वह मूल रूप से आरआईटी थाना अंतर्गत रोड नंबर 17 का रहने वाला है। रघुनाथ राय भी आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 19 में रहता है। उसने बताया कि रोड नंबर 17 का घर बेचकर उसने कल्पनापुरी में घर खरीदा है। रघुनाथ राय बार- बार यह कहकर धमकी देता है कि उसने उसका घर बिकवाया है। उसके एवज में उसे कमीशन चाहिए। नहीं देने पर जान से मरवाने की धमकी दे रहा है। साथ ही जहां- तहां रोककर भद्दी- भद्दी गालियां भी दे रहा है। उसने बताया कि रघुनाथ राय का बेटा हाल ही में जेल से छूटकर आया है। उसी बेटे का नाम लेकर उसे धमकाया जा रहा है। वही बेटे द्वारा कॉलिंग,व्हाट्सएप व फेसबुक माध्यम से डराया धमकाया जाता है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट हैं।

*पुराना रहा है रघुनाथ राय का आपराधिक इतिहास*

रघुनाथ राय का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसका बेटा भी आपराधिक प्रवृति का है। जय प्रकाश उद्यान में बंता नगर के युवक पर जानलेवा हमला मामले में कुछ दिन पूर्व ही जेल से बाहर आया है। इस सन्दर्भ में थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी कि कुछ दिन पूर्व रघुनाथ राय धोखाधड़ी की शिकायत लेकर थाना आया था। मगर, प्रथम दृष्टया मामला झूठा और फर्जी प्रतीत हुआ। हमने एंटरटेन नहीं किया। अब दूसरे पक्ष की ओर से शिकायत मिली है पूरे मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *