• Tue. Jul 28th, 2026

Saraikela : इचागढ़ मे फिर शुरू हुआ अवैध खनिजों का खेल. अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध ईचागढ़ थाना क्षेत्र में देर रात चलाया गया संयुक्त जांच अभियान, तीन वाहन जब्त… जानिए पूरी खबर.

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 28, 2026
crescent ad
सरायकेला – उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निदेशानुसार सोमवार की देर रात जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला खनन विभाग द्वारा अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी, ईचागढ़ के साथ ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पातकुम क्षेत्र में बालू एवं पत्थर खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच एवं छापामारी अभियान चलाया गया।
जांच अभियान के दौरान खनिज लदे सभी वाहनों के परिवहन चालान एवं खनिज की मात्रा का सत्यापन किया गया।
निरीक्षण के क्रम में पातकुम चौक के समीप पत्थर खनिज से लदे हाइवा वाहन संख्या JH05CF0396 में परिवहन चालान में अंकित मात्रा से अधिक खनिज का परिवहन करते पाया गया। वहीं, बालू खनिज से लदे दो ट्रैक्टर बिना वैध परिवहन चालान के बालू का परिवहन करते पाए गए।
अनियमितता पाए जाने पर उक्त तीनों वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ ईचागढ़ थाना में सुपुर्द कर दिया गया है।
मामले में जिला खनन विभाग द्वारा खनन अधिनियम एवं प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
अवैध खनन, भंडारण एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है
कि जिले में इस प्रकार की गतिविधियों को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन, भंडारण अथवा परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *