
Adityapur : आदित्यपुर थाना पुलिस ने 15 हजार के लेन-देन के विवाद में युवक पर चापड़ से हमला करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार,20 जुलाई को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एनआईटी मोड़ के पास दोस्तों के बीच15 हजार नहीं चुकाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान जयकाण, गम्हरिया निवासी विशु महतो ने रोहित हेंब्रम के सिर पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
घायल रोहित का इलाज पहले एमजीएम अस्पताल और बाद में टीएमएच में कराया गया। घटना के संबंध में आदित्यपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना के बाद आरोपी फरार होकर चाईबासा के रास्ते चेन्नई के पेरंबूर क्षेत्र चला गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि आरोपी किसी काम से पुनः आदित्यपुर आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
