
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के हरिओम नगर रोड नंबर-3 में बुधवार रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। फास्ट फूड दुकान में खाना मिलने में देरी से नाराज युवकों ने दुकानदार और उसके दो बेटों पर हमला कर दिया।
आरोप है कि मारपीट के दौरान चाकू से वार कर तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बाद में इलाज कर लौट रहे परिवार को फिर से रास्ते में घेरकर पीटा गया। जानकारी के अनुसार कुछ युवक फास्ट फूड दुकान पर खाना खाने पहुंचे थे। ऑर्डर देने के बाद खाना तैयार होने में थोड़ा समय लगने पर युवकों ने दुकानदार प्रमोद कुमार दास के साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। पिता को बचाने पहुंचे उनके बेटे अंकित कुमार दास और आशीष कुमार दास को भी हमलावरों ने निशाना बनाया।
पीड़ित परिवार के मुताबिक हमलावरों ने दुकान में मौजूद चाकू से हमला किया। हमले में प्रमोद कुमार दास के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि दोनों बेटों को भी सिर में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद तीनों इलाज कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात करीब एक बजे हरिओम नगर रोड नंबर-3 के पास आरोपियों ने दोबारा उन्हें रोक लिया और फिर मारपीट शुरू कर दी।
इस दौरान प्रमोद कुमार दास बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को लेकर प्रमोद कुमार दास ने आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर मामले की जांच में जुट गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
