
बोकारो /बोकारो स्टील सिटी के प्रख्यात पर्यावरणविद और स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान के संस्थापक पंडित गौरीशंकर ओझा जी की पुण्यतिथि पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश ओझा ने की और संचालन प्रख्यात पर्यावरण संरक्षक सह बीजेपी झारखंड पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयोजक मुकुल ओझा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के निवर्तमान सांसद रविंद्र कुमार पाण्डेय की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंच पर शिक्षाविद एस के शर्मा और मृणाल चौबे भी उपस्थित थे, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से आम्रवृक्ष वितरित किया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। आनंदमार्ग संस्थान की ओर से “प्रोब्लेम्स ऑफ़ द डे” नामक पुस्तिका भी वितरित की गई, जिसमें वर्तमान समय की चुनौतियों और उनके समाधान पर प्रकाश डाला गया है।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पंडित गौरीशंकर ओझा जी के पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण को याद किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया और लोगों से अपील की गई कि वे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाने में योगदान दिया l
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
