
आदित्यपुर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित ग्लोरिया इंजीनियरिंग कंपनी में हुए सिलेंडर ब्लास्ट हादसे के बाद झामुमो नेता गणेश महाली गुरुवार को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायल मजदूरों का हालचाल जाना।
उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार की जानकारी ली तथा बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
गणेश महाली ने कहा कि यह हादसा बेहद दुखद है और प्रभावित मजदूरों के परिवारों के साथ उनकी पूरी संवेदना है।
उन्होंने कंपनी प्रबंधन से घायलों को समुचित मुआवजा एवं हर संभव सहायता देने की मांग की। साथ ही औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
महाली ने मृतक मजदूर के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार और प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान उनके साथ झामुमो के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
