
आदित्यपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष खिरोद सरदार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने धरती आबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एसएन शुक्ला उर्फ दीपू शुक्ला ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। मौके पर वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा, राजू सरदार, लक्की सरदार, पूर्व पार्षद पांडी मुखी, शंकर सरदार, अर्जुन प्रधान, ऋषु सरदार, विष्णु मुंडा, राम सिंह महतो, छोटू मुंडा, गोकुल मुंडा, युवराज सरदार, दीपक सरदार, जगदीश मंडा, गणेश मुंडा, जालिम अशरफ बबन एवं प्रभाकर प्रधान सहित कई लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
