• Tue. Nov 3rd, 2026

आदित्यपुर। गम्हरिया दुष्कर्म कांड पर भाजपा कर रही ओछी राजनीति : अभय झा, 15 पुलिसकर्मियों का निलंबन और एसआईटी जांच शुरू, पुलिस प्रशासन की जवाबदेही का प्रमाण

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 3, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म के मामले को लेकर केंद्रीय युवा जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अभय झा ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी पुलिसकर्मी की गिरफ्तारी, थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों का निलंबन और एसआईटी जांच शुरू होना पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और त्वरित कार्रवाई को दर्शाता है।
इसके बावजूद भाजपा विकास और जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल सरकार को घेरने की राजनीति कर रही है। भाजपा को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल के कार्यकाल और उपलब्धियों पर भी नजर डालनी चाहिए।
अभय झा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ललितपुर, रीवा, गुजरात, असम और हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों में भी पुलिसकर्मियों पर यौन अपराध के आरोप लगते रहे हैं। ऐसे मामलों में भाजपा का रवैया अलग और झारखंड के मामले में अलग होना उसके दोहरे राजनीतिक मापदंड को उजागर करता है।
उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के अपराध के लिए पूरे संगठन को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। उन्नाव दुष्कर्म कांड का उदाहरण देते हुए उन्होंने भाजपा से इस मुद्दे पर राजनीतिक दोहरापन छोड़ने की सलाह दी ।
अभय झा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर अपनी जवाबदेही भी देखनी चाहिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि गम्हरिया मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। महिला सुरक्षा को राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का विषय बनाने के बजाय पीड़िता को न्याय दिलाने तथा पुलिस व्यवस्था में सुधार पर सभी दलों को ध्यान देना चाहिए।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed