• Thu. Jun 18th, 2026

Adityapur : धरना का असर: सहारा गार्डन सिटी में शुरू हुआ पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 18, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। जनकल्याण मोर्चा के बैनर तले 13 जून को आयोजित एक दिवसीय धरना का असर अब दिखाई देने लगा है। धरना के बाद जिंदल प्रबंधन की पहल पर सहारा गार्डन सिटी में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य बुधवार को शुरू कर दिया गया। बताया गया कि दिनभर चले कार्य के बाद पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली जाएगी।
जानकारी देते हुए शशांक गांगुली एवं राजीव रंजन सिंह ने बताया कि 17 जून को जिंदल के पदाधिकारियों ने सहारा गार्डन सिटी और आदित्य सिंडिकेट सोसाइटी का निरीक्षण किया था। इसके बाद आज से पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन में दोनों सोसाइटी के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही, जिसका सकारात्मक परिणाम सामने आया है।
सोसाइटी प्रतिनिधियों के अनुसार प्रत्येक सोसाइटी को एक जल कनेक्शन और मीटर उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य लाइन से पाइप बिछाकर सोसाइटी परिसर में पानी पहुंचाया जाएगा, जहां आवश्यकता अनुसार सम्प के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।
आदित्य सिंडिकेट के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा कि आंदोलन के दबाव का ही परिणाम है कि दोनों सोसाइटियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। इससे हजारों निवासियों को पेयजल संकट से राहत मिलेगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *