
हरिहरगंज, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हरिहरगंज। महावीर मंदिर के समीप स्थित DAV मनोज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को रविवार, 01 नवंबर 2026 को शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत हरिहरगंज के उप चेयरमैन सुशील कुमार रवि एवं विद्यालय के डायरेक्टर प्रमोद कुमार रवि ने विद्यार्थियों के भ्रमण दल को शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के महत्व के बारे में बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के ज्ञान, अनुभव और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ विभिन्न ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक विषयों को प्रत्यक्ष रूप से जानने और समझने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में जिज्ञासा, आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और नई चीजें सीखने की भावना विकसित होती है। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और व्यवहारिक अनुभव भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को सुखद, सुरक्षित एवं ज्ञानवर्धक यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यालय परिवार ने ईश्वर से सभी बच्चों की सकुशल यात्रा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि बच्चों की शिक्षा, मुस्कान और उनका उज्ज्वल भविष्य ही समाज की सबसे बड़ी पूंजी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
