

Crescent International School में आज बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मदर्स डे समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माताओं के निःस्वार्थ प्रेम, त्याग एवं समर्पण को सम्मान देने हेतु समर्पित था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया, जिसके पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी माताओं का तिलक एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया तथा सम्मान स्वरूप बैज प्रदान किए गए। कार्यक्रम में Sakshi Dutta एवं Diya Mukherjee द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने सभी का दिल जीत लिया, वहीं Aairah Aslam ने माँ को समर्पित मधुर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया। इसके पश्चात Pratima Ma’am ने भी एक भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया।

समारोह के दौरान माताओं एवं बच्चों के लिए कई रोचक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। इनमें सबसे भावुक एवं आकर्षक प्रतियोगिता Blindfold Game रही, जिसमें बच्चों ने केवल स्पर्श के माध्यम से अपनी माताओं की पहचान की। Mother-Child Ramp Walk प्रतियोगिता ने कार्यक्रम में आकर्षण एवं उत्साह का माहौल बना दिया, वहीं माताओं के लिए आयोजित Musical Chair प्रतियोगिता ने सभी को आनंद एवं उत्साह से भर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत एक भावनात्मक नाटक रहा, जिसमें माँ के दैनिक त्याग, संघर्ष एवं आज की पीढ़ी द्वारा माता-पिता की उपेक्षा को दर्शाया गया। इस प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया तथा माता-पिता के प्रति प्रेम, सम्मान एवं संवेदनशीलता का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की शिक्षिकाओं Nabonita Ganguly, Pratima Pandit, Gunja Saw, Tejjesweita Mandal, Sunita Murmu, Shaima Perween, Neha Khaitan, Julekha Khatoon, Neha Kumari, Megha Solanki, Ranjeeta Kumari एवं अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। Blindfold Competition में Atharv ने प्रथम, Harsh Das ने द्वितीय एवं Annu Kumari ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। Ramp Walk Competition में Anshika Sharma प्रथम, Inaya Akram द्वितीय एवं Shristi तृतीय स्थान पर रहीं। Musical Chair प्रतियोगिता में Muskan Parween ने प्रथम, Mamta Sharma ने द्वितीय एवं Mou Chakraborty ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की प्राचार्या Mrs. Vijeta Das ने अपने संबोधन में कहा कि “माँ केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन की प्रथम गुरु होती हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को अपनी माताओं के प्रति सम्मान, प्रेम एवं संवेदनशीलता का भाव सिखाते हैं।”
समस्त शिक्षकों ने सभी माताओं का कार्यक्रम में सहभागिता एवं उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया तथा इस आयोजन को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
