• Wed. Jun 10th, 2026

Adityapur : कांग्रेस बैठक में संगठन मजबूती पर जोर,एसआईआर के दौरान बूथ लेवल एजेंट बीएलए की शीघ्र नियुक्ति पर चर्चा,समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष समर्थकों संग हुए शामिल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 10, 2026
crescent ad
सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को सरायकेला परिसदन में जिलाध्यक्ष राज बागची की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान बूथ लेवल एजेंट (बीएलए)-2 की शीघ्र नियुक्ति पर चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि बीएलए-2 की नियुक्ति से मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी ढंग से संपन्न होगा और किसी वैध मतदाता का नाम नहीं छूटेगा। बैठक के दौरान बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बासेत हांसदा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी बेलास तिर्की और प्रदेश महासचिव सुनीत शर्मा ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। मुख्य अतिथि बेलास तिर्की ने सभी प्रखंड अध्यक्षों को 15 जून तक बीएलए-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं सुनीत शर्मा ने संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव लक्ष्मी सरदार, प्रदेश सचिव सुरेश धारी, वैद्य संजय कुमार जिला प्रवक्ता सह प्रदेश उपाध्यक्ष (झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी, सूचना अधिकार विभाग), युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राजाराम पड़िया, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष संगीता प्रधान, ओबीसी के अध्यक्ष जगबंधु महतो एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष विकास महता, कोल्हान इंटर के प्रभारी राणा सिंह, जिला उपाध्याय खिरोद सरदार, सुनील सिंह, अवधेश कुमार, डोमन महतो, परविंदर मिश्रा, जिला महासचिव प्रकाश राजू, प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग) सह जिला महासचिव रिजवान खान, तस्लीमा मलिक, मुकेश कुमार, सूरज महतो, कमल नयन उर्फ अजीत कुमार, तरुण कुमार प्रमाणिक,शंकर दिग्गी, हीरालाल, सिलू मुर्मू, हिरासत तियु सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के कई पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *