• Wed. Sep 9th, 2026

Saraikela : छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा का जोरदार धरना प्रदर्शन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 9, 2026
crescent ad
सरायकेला। झारखंड के छात्रों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सरायकेला जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने किया, जबकि इसमें प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू भी शामिल हुए।
धरना को संबोधित करते हुए आदित्य साहू ने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा शासित राज्यों में छात्रों पर दर्ज मामले वापस लिए जा चुके हैं,लेकिन झारखंड सरकार छात्रों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा झारखंड के विकास और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण प्रधान ने राज्य सरकार को भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के प्रति उदासीन बताते हुए उसकी नीतियों की आलोचना की।
वहीं जिला प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा कि भाजपा छात्रों के समर्थन में पहले भी आंदोलन कर चुकी है और मुकदमे वापस नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम को मेयर संजय सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मेयर संजय सरदार, उदय सिंहदेव, अनंतराम टुडू, रमेश हंसदा, बॉबी सिंह, राकेश मिश्रा, गुरजीत सिंह,अमितेश अमर, ललन शुक्ला, सतीस शर्मा, बद्री दरोगा, पप्पू वर्मा, रितिका मुखी, सूर्या देवी एवं कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थिति रही ।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *