
आदित्यपुर । आरआईटी थाना क्षेत्र के कृष्णापुर निवासी अमित सरदार हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा बुधवार को एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।
उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को अमित सरदार की हत्या कर दी गई थी और घटना को दुर्घटना का रूप देने तथा साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को रेलवे लाइन के पास फेंक दिया गया था।
पुलिस जांच के दौरान मिले तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर दिकू किस्कू उर्फ बाबू किस्कू, सोमा मुंडा उर्फ बुका मुंडा, स्वरूप सोरेन उर्फ कतुरु तथा मिलन सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो लोहे के हथौड़े, चार मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा मृतक की शर्ट में लपेटा गया पत्थर बरामद किया है।
एसडीपीओ ने बताया कि अनुसंधान के दौरान मामले की परत-दर-परत जांच की गई, जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा संभव हो सका। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
