
सरायकेला : आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर पुलिस निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह एवं चांडिल थाना प्रभारी श्री संतन कुमार तिवारी द्वारा पूजा समिति के सदस्य श्री रामायण यादव, श्री मनोज राय एवं अन्य सदस्यों के साथ चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरबेड़ा क्षेत्र स्थित स्वर्णरेखा नदी छठ घाट, सहरबेड़ा विश्वास घाट एवं जायदा मंदिर स्थित स्वर्णरेखा नदी छठ घाट का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा, नदी के जलस्तर, जल प्रवाह, गहराई तथा घाटों पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही पूजा समितियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
विशेष रूप से सहरबेड़ा स्थित विश्वास घाट, स्वर्णरेखा नदी में विगत वर्ष घटित घटना तथा वर्तमान में नदी के तेज जल प्रवाह एवं अत्यधिक गहराई को ध्यान में रखते हुए उक्त घाट को खतरनाक घोषित किया गया है।
सुरक्षा की दृष्टि से वरीय पदाधिकारियों के द्वारा इस वर्ष उक्त घाट पर छठ पूजा का आयोजन नहीं करने के निर्णय से पूजा समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया तथा उक्त घाट की तरफ जाने वाले रास्ते को 14 नवंबर से 16 नवंबर की सुबह की पूजा तक बैरिकेडिंग लगाकर बंद रखा जाएगा।
साथ ही पूजा समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि वे इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं को व्यापक रूप से जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
चांडिल थाना पुलिस की ओर से सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की जाती है कि वे अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा खतरनाक घोषित घाट पर छठ पूजा करने से परहेज करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
