• Wed. Nov 11th, 2026

सरायकेला हंसाहुडी में धूमधाम से मनाई गई भगवान चित्रगुप्त की पूजा

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – सरायकेला के हंसाहुडी में बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा की काया से उत्पन्न हुए हैं। उन्हें मृत्यु के देवता धर्मराज यमराज का प्रमुख सहयोगी और समस्त प्राणियों के पाप-पुण्य (कर्मों) का लेखा-जोखा रखने वाला दिव्य अधिकारी माना जाता है।

इस पावन अवसर पर कायस्थ समाज के लोगों ने पारंपरिक रूप से कलम, दवात, किताब और लेखनी की विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भगवान से अपने व्यापार में वृद्धि और नौकरी में उन्नति की प्रार्थना की।

पूजा कमेटी के सदस्य नीरज पटनायक ने जानकारी देते हुए बताया कि वे साल 1981 से लगातार कायस्थ परिवारों के साथ मिलकर सामूहिक रूप से इस पूजा का आयोजन करते आ रहे हैं। पूजा के उपरांत लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया।इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में संजीव पटनायक, बिगलू पटनायक और शुभेंदु पटनायक सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *