• Wed. Jul 1st, 2026

Chaibasa : वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक जयंत कुमार पंडा को विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 30, 2026
crescent ad
चाईबासा, 30 जून 2026: सूरजमल जैन डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, चाईबासा में विद्यालय के वरिष्ठ संस्कृत शिक्षक श्री जयंत कुमार पंडा के सेवानिवृत्ति अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत भाषण एवं गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिवार की ओर से श्री पंडा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।समारोह को सांस्कृतिक रंग प्रदान करते हुए ओ. सी. दास एवं जय प्रकाश ने मधुर गीत प्रस्तुत किए।विद्यालय के प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में श्री पंडा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण, सादगी और शिक्षण के प्रति निष्ठा सदैव विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक चंद्रशेखर एवं आर. के. द्विवेदी ने श्री पंडा के साथ बिताए गए वर्षों की स्मृतियों को साझा करते हुए उनके सरल व्यक्तित्व, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा तथा संस्कृत भाषा के प्रति उनके समर्पण की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
अपने उद्बोधन में जयंत कुमार पंडा ने विद्यालय में बिताए अपने लंबे एवं अविस्मरणीय सेवाकाल को याद करते हुए भावुक शब्दों में सभी सहकर्मियों, विद्यार्थियों तथा विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों से सदैव सत्य, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने जयंत कुमार पंडा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *