• Mon. Mar 2nd, 2026

Chaibasa : चाईबासा पैट्रोल पंप लूट कांड में मिली पुलिस को बड़ी सफलता 5 अपराधी को पकड़ा गया, जानिए पूरा मामला,

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 4, 2025

Chaibasa: चाईबासा में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बीपी पेट्रोल पंप कर्मी से 5 लाख रुपये की लूट की वारदात को पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से लूटे गए रकम का कुछ हिस्सा बरामद किया है।  गिरफ्तार अपराधियों में लखन जामुदा, साज, शिवा सामद उर्फ पोतोह, रितिक मुण्डा और बिरसा मुण्डा शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 86,500 रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, एक देशी कट्टा, 2 मोबाइल फोन और 2 हेलमेट बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार अपराधियों में से कुछ का अपराधिक इतिहास भी सामने आया है। पुलिस इस मामले में और अधिक जानकारी इकट्ठा कर रही है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *