• Sat. Jun 20th, 2026

छः साल के नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपित भेजे गए जेल

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 12, 2025
crescent ad

 

मेसकौर(नवादा):-नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव के बगीचे के समीप छः साल के नाबालिग से दुष्कर्म करने की मामला प्रकाश में आया है। यह घटना शुक्रवार गोधूलि वेला के समय का बताया जा रहा है। पीड़ित नाबालिक के स्वजन ने बताया कि गांव के समीप बगीचे के आसपास छः वर्षीय बच्ची खेल रही थी। उसी दरमियान आरोपी ने चॉकलेट देने के बहाने से नाबालिक को अपने पास बुलाकर बगीचे के समीप ले गया और ले जाने के बाद दुष्कर्म जैसी वारदात को अंजाम दिया।

 

जिसके बाद बच्ची रोती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी स्वजनों को दी। इसके बाद स्वजन ने सीतामढ़ी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी, एसडीपीओ खुद सीतामढ़ी के अलावे कई थाने की पुलिस के साथ आरोपित के गांव शुक्रवार देर रात पहुंच गए। जहां पुलिस की अथक प्रयास के बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपित को बैजनाथपुर गुमटी के समीप से गिरफ्तार कर सीतामढ़ी थाना लाया गया।

 

थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसे धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी के रूप में हुई है।इसके बाद आरोपित पर पैक्सो एक्ट के तहत सीतामढ़ी थाना में कांड संख्या 02/25 के तहत प्राथमिकी कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पीड़ित नाबालिग के पिता अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं।

 

वे अपने जीवन यापन के लिए ईंट भट्ठा पर काम करते हैं। जबकि नाबालिक बच्चे आंगनवाड़ी में पढ़ाई पूरी की थी। जबकि पीड़ित नाबालिग की मां के साथ उसके परिवार के सदस्य घटना को लेकर काफी चिंतित दिख रहे थे। उसके स्वजन बार-बार न्याय की गुहार लगा रहे थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *