• Wed. Jun 10th, 2026

प० बंगाल कुल्टी वार्ड नंबर 17 के नया बस्ती में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का किया गया प्रयास।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 19, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

 

कुल्टी, भाजपा के एससी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष डाक्टर सुदीप चंद्र दास ने वार्ड नंबर 17 के नया बस्ती में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सभा को संबोधित किया।

इस दौरान एससी मोर्चा के राज्य अध्यक्ष डाक्टर सुदीप चंद्र दास ने कहा कि 2026 में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी । उसके लिए राज्य में अधिक से सदस्य बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहां आज बंगाल में केंद्रीय सरकार की विकास की योजनाओं राज्य की मुख्य मंत्री ममता बनर्जी रोककर रखी हैं। जिससे राज्य का विकास बाधित होकर रखा हैं। बंगाल के लोगों को आवास योजना, पेयजल योजना, आयुष्मान योजना से वंचित रखा गया हैं। जिससे यहां के लोगों को उसका हक नहीं मिल रहा हैं। राज्य में आरजक्ता की स्थिति बनी हुई हैं। बंगाल में सरकार बदलने से ही राज्य का विकास हो सकता हैं।

इस दौरान स्थानीय पार्षद ललन मेहरा ने आये हुए मेहमान का स्वागत करते हुए कहां कि लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने कुल्टी से लीड किया और विधानसभा चुनाव में चुनाव में भी लीड करेंगे। प्रतिदिन यहां सदस्यता अभियान का कार्य जोरों से चल रहा हैं।

इस दौरान भाजपा के जिला प्रवक्ता राजेश सिन्हा, सावित्री देवी, देवकी देवी, जयंती बाउरी, शिवाजी प्रसाद, मुकेश यादव, मदन गुप्ता, पेटू दास, अचिंतो मांझी, सुमन मांझी, शंकर दास, चौधरी दास समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *