• Fri. Nov 27th, 2026

*बालू लदे हाइवा ने रेलवे फाटक को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला*

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 27, 2026
सरायकेला : तिरूलडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम करीब चार बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुवर्णरेखा नदी से अवैध बालू खनन एवं ढुलाई में लगे एक बालू लदे हाइवा ने दक्षिण पूर्वी रेलवे के मुरी डिविजन के अधीन तिरूलडीह रेलवे स्टेशन के रेलवे फाटक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि फाटक का बूम कई मीटर दूरी तक घसीटता हुआ चला गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय रेलवे फाटक बंद था, इसके बावजूद हाइवा चालक ने फाटक को टक्कर मार दी। जिस समय यह घटना हुई, उस समय ट्रेन आने का समय था। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और लोग बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुवर्णरेखा नदी से अवैध बालू खनन एवं ढुलाई का काम लगातार चल रहा है, जिससे आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
अब देखना होगा कि तिरूलडीह रेलवे पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल क्या कार्रवाई की जाती है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *