• Fri. Nov 27th, 2026

Jamshedpur : उत्कल एसोसिएशन के 93वें स्थापना दिवस समारोह का समापन, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार हुए शामिल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 27, 2026
जमशेदपुर । साकची स्थित उत्कल एसोसिएशन के 93वें स्थापना दिवस समारोह का समापन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में ओडिशा की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक देखने को मिली। कलाकारों ने पारंपरिक ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति दी।
वहीं, उत्कल समाज के विकास और उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
मौके पर अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने समाज के विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए उत्कल एसोसिएशन की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की । उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करने और सांस्कृतिक परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में उपस्थित लोगों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया और उत्कल समाज की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राज्यपाल के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेशानंद गोस्वामी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कल एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों की सार्थक भूमिका रही । इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों की हुजूम शामिल थीं ।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *