• Mon. Mar 2nd, 2026

चांडिल/तिरुलडीह : अवैध बालू परिवहन करते हुए एक हाईवा को खनन विभाग ने किया जप्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 6, 2025

सरायकेला खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह के निर्देशन में जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में चांडिल और तिरुलडीह थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान में चांडिल और तिरुलडीह पुलिस की टीम भी मौजूद रहें ।

अभियान के दौरान खनिज लदे वाहनों की जांच की गई और चांडिल थाना अंतर्गत घोड़ानेगी में एक हाईवा वाहन संख्या JH05EB-1277 को अवैध बालू परिवहन करते हुए पकड़ा गया। वाहन को जब्त कर थाना को सुपुर्द किया गया। साथ ही, वाहन मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधि सम्मत दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

जिला खनन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और खनिज परिवहन की किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *