
बेरमो/जारंगडीह –
जारंगडीह बाजार स्थित कावेरी पैलेस में ATRI Academy Coaching & Tech Institute का 5 जुलाई को भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के साथ ही संस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं एवं तकनीकी शिक्षा के लिए शैक्षणिक गतिविधियों की शुरुआत हो गई। यहां ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

संस्थान के संचालक राम किनंकर पांडे एवं संस्था संयोजक सूरज कुमार साव ने बताया कि विद्यार्थियों को एक ही छत के नीचे यूपीएससी (UPSC), आईएएस (IAS), जेपीएससी (JPSC), जेईई (JEE), नीट (NEET), एसएससी (SSC), बैंकिंग, रेलवे, एयरफोर्स, नेवी, सीटेट (CTET) एवं जेटेट (JTET) सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा डीसीए (DCA), एडीसीए (ADCA), टैली (Tally), एमएस एक्सेल (MS Excel), डाटा साइंस (Data Science), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित अन्य कंप्यूटर कोर्स भी संचालित किए जाएंगे।

संस्थान में कुल 12 अनुभवी शिक्षकों की टीम विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देगी। इनमें निशा कुमारी, मुस्कान, सूरज साव, ललित, राजीव सिंह, जे.पी. गीरी, वीकरांत सिन्हा, अंकित कुमार सिंह, राजेश भगत एवं राम किनंकर पांडे शामिल हैं।
संचालकों ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण एवं बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराकर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाना है।
उद्घाटन समारोह में अतिथि के रूप में रवि कुमार चौधरी एवं तुशांत उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी भी मौजूद रहे। संस्थान की ओर से अधिक से अधिक विद्यार्थियों से नामांकन कर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
