
आदित्यपुर। डी ए वी एन आई टी आदित्यपुर में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता पर उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज ने दीप प्रज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को उनकी सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में और ऊंचाइयों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य (गोल ) स्पष्ट रखने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने तथा नकारात्मकता से दूर रहने की सलाह दी।
साथ ही मानवीय मूल्यों को जीवन में अपनाने पर भी जोर दिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी भी ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या रेखा कुमारी ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सदस्य एस. लोकेश राव, अनिल सिंह, सोमा दास गुप्ता, हिमानी साह, रूपा श्री प्रसाद एवं कौशिक चटर्जी उपस्थित रहे। साथ ही राजद जिला अध्यक्ष बैजू यादव ने भी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
