
आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-16 में पेयजल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। वार्ड पार्षद राजरानी महतो के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि दिंदली बस्ती दासपाड़ा क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सप्लाई का पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्षद राजरानी महतो ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम को आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम की अधिकारी पारुल मैडम और मेयर एवं डिप्टी मेयर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि कल तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
वहीं पारुल मैडम ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग समस्या की जांच कर रहा है और जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पानी आपूर्ति में जहां भी तकनीकी कमी होगी उसे दूर कर क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद के साथ काफी संख्या में वार्ड के लोग मौजूद रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
