• Wed. Sep 16th, 2026

Adityapur : वॉर्ड संख्या-32 के शिविर में 128 की हुई निःशुल्क जाँच

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 16, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। निदेशक आयुष, झारखण्ड राँची के निर्देश पर मंगलवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वॉर्ड संख्या_32 स्थित शीतला माता मन्दिर प्रांगण में एक दिवसीय निःशुल्क ऑस्टियोआर्थराइटिस एवं मस्कुलोस्केलेटल स्वास्थ्य शिविर आहूत किया गया,
जिसमें कुल 128 लोगों की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया. इससे पूर्व शिविर का उद्घाटन स्थानीय पार्षद मालती देवी द्वारा किया गया. शिविर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), आदित्यपुर की डॉ श्वेता सुषमा एवं डॉ गो सैफी जोहेब ने अपनी सेवाएं दी.
शिविर में सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस, कमर दर्द, घुटने का दर्द, जोड़ों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द सहित ऑस्टियोआर्थराइटिस की विस्तृत जांच की गई.
साथ ही सर्दी-खांसी, बुखार, फोड़ा-फुंसी एवं मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक भी किया गया. वहीं, मरीजों के बीच आवश्यकतानुसार आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक औषधियों का निःशुल्क वितरण भी किया गया.
शिविर में स्वास्थ्य एवं शारीरिक सक्रियता को बढ़ावा देने हेतु षष्ठी महतो एवं रामानाथ महतो द्वारा योगाभ्यास भी कराया गया. शिविर में सहिया संध्या पूर्ति, आशा कुमारी, रमा मिंज, माधवी पूर्ति, मिसेल गुड़िया तथा सहयोगी के रूप में बालिका दास उपस्थित थे.

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *