• Wed. Sep 16th, 2026

Adityapur : दो स्वर्ण पदक जीत रीत कुमारी ने बढ़ाया जिले का मान,सोमेश सोरेन ने किया सम्मानित

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 16, 2026
crescent ad
 आदित्यपुर की प्रतिभाशाली एथलीट रीत कुमारी ने खेल जगत में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। रीत ने एक ही दिन आयोजित शॉटपुट (गोला फेंक) और हैमर थ्रो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर दोहरी सफलता हासिल की।
रीत की इस उपलब्धि पर घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन ने उनसे मुलाकात कर सम्मानित किया। विधायक ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रीत की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास का परिणाम है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। विधायक ने कहा कि रीत कुमारी की उपलब्धि क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और इससे खेलों के प्रति युवाओं का उत्साह बढ़ेगा।
सम्मान समारोह में रीत के पिता रमेश तिवारी, माता सोनी तिवारी सहित परिवार के सदस्य एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भुगलु सोरेन, जिला उपाध्यक्ष सोमदेव उर्फ विक्की प्रधान, नगर अध्यक्ष अमित सिंह, नगर उपाध्यक्ष अरुण शर्मा अमरजीत ठाकुर और युवा नेता बाबू तिवारी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने रीत को बधाई दी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Saraikela  : *खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विनिर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, मधुसाई में चुलाई अड्डा ध्वस्त…* *5,000 किलो जावा महुआ एवं 40 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद, अवैध उत्पाद जब्त; संबंधित संचालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई…*उपायुक्त ने अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में आमजनों से सहयोग की अपील की, गुप्त सूचना के लिए क्षेत्रवार संपर्क नंबर जारी… देखे video
Adityapur : वॉर्ड संख्या-32 के शिविर में 128 की हुई निःशुल्क जाँच
Saraikela: मध्याह्न भोजन योजना को लेकर बी ई ई ओ ने की बैठक, स्कूलों को वेंडर बनाने का निर्देश*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed