• Sun. Jul 26th, 2026

Adityapur : वार्ड 13 के पार्षद शांतनु घोष के जन्मदिवस पर शनिदेव मंदिर में विशेष पूजा, श्रद्धालुओं में बांटा गया महाप्रसाद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jul 26, 2026
crescent ad
Adityapur : आदित्यपुर-सालडीह मुख्य मार्ग स्थित भगवान शनिदेव पूजन स्थल में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया।
प्रत्येक सप्ताह की तरह इस शनिवार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए, लेकिन इस बार का आयोजन स्थानीय वार्ड 13 के पार्षद शांतनु घोष के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शनिदेव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना करते हुए पूजा में भाग लिया। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद के रूप में खिचड़ी और खीर का वितरण किया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।
इस अवसर पर पार्षद शांतनु घोष ने कहा कि सालडीह बस्ती, स्वर्णरेखा कॉलोनी तथा आसपास के क्षेत्रों के लोगों के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को यहां नियमित रूप से विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय नागरिक तन, मन और धन से इस धार्मिक आयोजन में सहयोग करते हैं, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होता है। पूजा कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी से पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्यों और क्षेत्रवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *