
Adityapur : आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर-7 के वीर कुंवर सिंह मैदान में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भव्य पूजा पंडाल निर्माण हेतु विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ।
वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। भूमि पूजन समारोह में मुख्य अतिथि ज्ञान चंद जायसवाल एवं सफायर होम्स के निदेशक राजेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस दौरान 7 नंबर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर दुर्गोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक एवं भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जाएगा।
पूजा के सफल आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। मौके पर समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, लाइसेंसी सह कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, यजमान रामनारायण सिंह, संजय तिवारी, दिलीप तिवारी, सुनील सिंह, सरोज कुमार, रहीस कुमार, सूरज यादव, पुजारी संजय जी, गोलू सिंह, दिव्यांशु झा, बंटी, रजत, विजय, गोविंदा, विजय ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
