
Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने आदित्यपुर थाना का जायजा लेने के लिए विशेष बाइक पेट्रोलिंग अभियान चलाया।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे से 12 बजे तक पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर थाना से बाइक पेट्रोलिंग करते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं प्रमुख इलाकों का भ्रमण किया तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से भी संवाद कर क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद आदित्यपुर थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं टाइगर मोबाइल जवानों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, नियमित गश्ती, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी तथा जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने का निर्देश देते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
