• Sun. Jun 7th, 2026

Adityapur : विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर युवा जनशक्ति मोर्चा धरना प्रदर्शन, पहुंचीं उपनगर आयुक्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 7, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। विभिन्न जनसमस्याओं और मांगों को लेकर रविवार को युवा जनशक्ति मोर्चा ने अध्यक्ष अभय कुमार झा के नेतृत्व में आकाशवाणी चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी लंबे समय तक प्रशासनिक अधिकारियों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई जिम्मेदार पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने विरोध स्वरूप आदित्यपुर मेन रोड को जाम कर दिया। हालांकि आंदोलन के दौरान मानवता की मिसाल भी देखने को मिली।
सड़क जाम के बावजूद एम्बुलेंस और मरीजों से जुड़े वाहनों को बिना किसी बाधा के गुजरने दिया गया।धरना और सड़क जाम के करीब 20 मिनट बाद प्रशासन हरकत में आया और उपनगर आयुक्त पारुल सिंह स्वयं घटनास्थल पर पहुंचीं।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मांगों के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करते हुए संबंधित बिंदुओं को नोट किया।इसी दौरान स्थानीय निवासी दिव्यांशु झा ने नगर निगम के कर्मचारी रवींद्र राव पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपनगर आयुक्त ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित कर्मचारी को शाखा से हटाने का निर्देश देते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। युवा जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अभय कुमार झा ने संगठन की सभी मांगों को विस्तार से प्रशासन के समक्ष रखा। उपनगर आयुक्त ने समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा आगे बैठक कर आवश्यक कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
अब क्षेत्रवासियों और आंदोलनकारियों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन इन मांगों पर कितनी तेजी से अमल करता है और धरना-प्रदर्शन में उठाए गए मुद्दों का समाधान कब तक सुनिश्चित होता है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *