• Sat. May 30th, 2026

Adityapur : हाईटेंशन तार की चपेट में आया लॉजिस्टिक कंटेनर, लगी भीषण आग; चालक गंभीर रूप से झुलसा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 30, 2026
crescent ad
आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र स्थित पम्मी कांटा के समीप आज सुबह करीब साढ़े छह बजे एक बड़ा हादसा हो गया। धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें अचानक भीषण आग लग गई।
आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर धर्मकांटा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार से संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और देखते ही देखते कंटेनर आग की लपटों से घिर गया।
हादसे में कंटेनर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को किसी तरह वाहन से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी। राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी जारी थी। आग लगने के कारणों और हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *