
गम्हरिया। गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा चौक से आकाशवाणी चौक तक युवा साथियों के सात राष्ट्रीय एकता दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता अभय झा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाली गई।
रैली में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की एकता, अखंडता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया। रैली का शुभ आरंभ गम्हरिया से आकाशवाणी चौक पहुंचे.जहां प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
इस दौरान उपस्थित युवाओं ने सरदार पटेल के देश की एकता और अखंडता के लिए दिए गए योगदान को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
अभय झा ने युवा से अपील की की नशा से दूर रहे और नशा मुक्ति रहे। इस कार्यक्रम में आदित्यपुर गम्हरिया और कांडा के युवा अभय झा के समर्थन में दिखे. अब यहां देखना दिलचस्प होगा कि झा को झारखंड मुक्ति मोर्चा में कितना सम्मान मिलता है।
अंत में राष्ट्रगान से बाइक रैली समापन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा नेता अभय झा,राजेश मंडल, अमित कुमार सिन्हा जी, विष्णु बावरी एवं आकाश दास सहित,आकाश महतो विकास चौधरी दीपक यादव साई राव अमित कुमार सुमित जीत कुमार मोहना सरदार प्रकाश चालक विशाल दास प्रणव मुखर्जी संजय सिंह सुमित सिंह गोलू कुमार किट्टू दास विश्वजीत दास अमित कुमार विक्की कुमार सोहन कुमार चंद्र कुमार कंचन कुमार निर्जा कुमार तपन कुमार सूर्या कुमार राजता कुमार कई युवा उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
