• Sat. Jun 20th, 2026

Adityapur : गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस: आदित्यपुर में छबील लगाकर की गई मानव सेवा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Jun 20, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। सिखों के पांचवें गुरु श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर सिख नौजवान सभा द्वारा शुक्रवार को आदित्यपुर के आशियाना मोड़ पर छबील का आयोजन किया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच ठंडे शरबत एवं चने का वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान साहस, धैर्य और सत्य के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि मानव सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण सिख समाज से सीखने को मिलता है। आयोजन की सराहना करते हुए उन्होंने समिति को बधाई दी।
आयोजन समिति के सेवा सिंह ने बताया कि सिख समाज हर वर्ष शहादत दिवस पर छबील लगाकर सेवा कार्य करता है। उन्होंने कहा कि गुरु अर्जुन देव जी की शिक्षाएं मानवता, त्याग और सेवा का संदेश देती हैं।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में आयोजन समिति के सेवा सिंह, जसपाल सिंह, मंजीत सिंह, हरदीप, अमनदीप, गुरुचरण सिंह, इंद्रजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसजोत सिंह, हरविन्दर सिंह, दीप, मन्नत, अश्विनी सिंह, मिथलेश झा सहित कई अन्य सेवादार और गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *