
आदित्यपुर(का.प्र.): आदित्यपुर_02 स्थित आजाद मैदान में मॉर्निंग वॉकर एवं पर्यावरण समिति से जुड़े सदस्यों ने आज पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया.
पौधारोपण से पूर्व आहूत संक्षिप्त चर्चा में वक्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते माइनिंग गतिविधियों, कंक्रीट निर्माण और घटते हरित क्षेत्र को लेकर चिंता भी जताया. वक्ताओं ने कहा कि विकास जरूरी है,
लेकिन विकास की कीमत प्राकृतिक संसाधनों और जैव-विविधता को नुकसान पहुंचाकर नहीं चुकाई जानी चाहिए. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि प्राणियों और प्रकृति के नैसर्गिक जीवन के अधिकार की कीमत पर ऐसा विकास स्वीकार्य नहीं होना चाहिए,
जो आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को कमजोर कर दे. साथ हीं आम लोगों से श्राद्ध पक्ष में अपने पूर्वजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा जरूर लगाने की अपील भी की गई.
इस अवसर पर पर्यावरण साथी खिरोद सरदार, वकील शर्मा, सुबोध शरण, दीपक महतो, दिलीप ठाकुर और कुमार कुश सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

