
आदित्यपुर : फुटबॉल मैदान, आदित्यपुर में श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा कमिटी के पूजा पंडाल के निर्माण हेतु वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन अनुष्ठान संपन्न हुआ. भूमिपूजन के अवसर पर सुरेंद्र सिंह, विनय, प्रभात कुमार, पी. चौधरी, रुद्र प्रताप महतो उर्फ रुद्रो महतो, विनोद सिंह, पार्षद नथुनी सिंह, रविशंकर पासवान, सत्यप्रकाश,
श्रीराम ठाकुर, संजय यादव, आमोद, संजीव, नंदू सिंह, एस के सिंह, सुरेंद्र गोस्वामी, कौशल किशोर और सुनील सिंह अतिथि के रुप में उपस्थित थे. यहाँ वर्ष_1972 से लगातार पूजा समारोह आहूत किया जाता है. यह पूजा कमिटी इस बार अपने 54वें वर्ष में प्रवेश कर रही है.
पूजा पंडाल का उद्घाटन दीपावली के दिन 8 नवंबर को होगा. इस अवसर पर कमिटी के मुख्य संरक्षक व राज्य के पूर्व मुख्य मंत्री चम्पाई सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. यहां 9 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या और 10 नवंबर को बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा. जबकि 11 नवंबर को पारंपरिक बालक भोजन और वस्त्र वितरण किया जाएगा.
इस अवसर पर पूजा कमिटी के अध्यक्ष अंजन कुमार दास, महासचिव नरेंद्र प्रसाद, संरक्षक सुशील मंडल, पवित्र रंजन बर्मन (गोरा), बूबू दत्ता, सुशील सिंह, कोषाध्यक्ष माणिक दास, सह कोषाध्यक्ष विश्वनाथ घोष, संयुक्त सचिव नंद किशोर यादव व अधिवक्ता दिलीप कुमार साव, कार्यकारिणी सदस्य रतन गोप, शक्ति दास, विजय सिंह, गोपाल दास, अनिकेत दास, जितेन महतो, अशोक घोष, मोती मुंडा, लालटू दास, संदीप महतो, सपन दास, मधु राव, अजय सिंह, अलख चौधरी, अंजू लाला, पठान महतो, मोनू राय, प्रवीण महतो, शंकर दलाई आदि उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
