• Mon. Mar 2nd, 2026

Adityapur : बेबको भारत इंजीनियरिंग बॉडीबिल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड गेट पर शांतिपूर्ण धरने पर हमला, 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 2, 2026
आदित्यपुर। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बेबको (भारत इंजीनियरिंग बॉडीबिल्डिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड) के मुख्य गेट पर पीएफ और ईएसआई समेत अन्य मांगों को लेकर मजदूर पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे।
सोमवार को धरने के दौरान अचानक हालात बिगड़ गए, जब करीब 20–25 असामाजिक तत्वों ने लाठी, रॉड, पिस्टल सहित अन्य हथियारों से धरनास्थल पर बैठे मजदूरों पर हमला कर दिया।
अचानक हुए इस हमले से धरनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हमले में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायलों को तत्काल सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से एमजीएम अस्पताल भेजा गया। मजदूरों का आरोप है कि हमला कंपनी प्रबंधन द्वारा बुलाए गए गुंडों ने कराया है। घटना की सूचना मिलते ही जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष प्रेम माड़ी तत्काल आदित्यपुर थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की।
इस संबंध में उन्होंने थाने में लिखित आवेदन भी सौंपा। प्रेम माड़ी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो संगठन की बैठक बुलाकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ कड़ा निर्णय लिया जाएगा।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह आर-पार की लड़ाई है और मजदूरों पर इस तरह के हमले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब पूरे मामले में पुलिस प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *