• Thu. May 7th, 2026

मेडकुरी: अधूरे पुल और सड़क पर रखी गिट्टी बनी हादसों का कारण, 11 दिनों में 11 दुर्घटनाएँ — एक युवक की मौत पर ग्रामीणों का आक्रोश

admin's avatar

Byadmin

Oct 7, 2025
crescent ad

 

दारू (हजारीबाग): दारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवानी नदी पर बने मेडकुरी पुल और उससे जुड़ी अधूरी सड़क पर रखी गिट्टी लगातार हादसों का कारण बन रही है। पिछले 11 दिनों में यहां 11 सड़क दुर्घटनाएँ हो चुकी हैं, जिनमें दो लोगों की मौत हो चुकी है।

ताजा घटना में जमुवारी निवासी 26 वर्षीय युवक, जो बीते दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ था, रांची में इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। घायल अवस्था में वह कोमा में चला गया था।

युवक की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मुआवज़े की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जोनिया मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया। लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *